Prayagraj Mahakumbh 2025 : दुनिया का सबसें धार्मिक समागम बनकर उभरा महाकुम्भ.......
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Prayagraj Mahakumbh 2025 : दुनिया का सबसें धार्मिक समागम बनकर उभरा महाकुम्भ.......
प्रयागराज। Prayagraj Mahakumbh 2025 : महाकुंभ 2025 में आस्था का सागर उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ ने सरकारी आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। हर दिन लाखों की संख्या में लोग संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं, जिससे यह आयोजन दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम बनकर उभर रहा है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस महाकुंभ को इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। इस बार कुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कुंभ प्रशासन के अनुसार, सरकारी अनुमान से कहीं ज्यादा लोग इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं, और अब तक करोड़ों लोग संगम स्नान कर चुके हैं।
विशेषज्ञों और अधिकारियों का मानना है कि महाशिवरात्रि तक महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ को पार कर सकती है। यह न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के लिए धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है।
अब तक करोड़ों श्रद्धालु कर चुके हैं पवित्र स्नान
महाशिवरात्रि तक 60 करोड़ का आंकड़ा पार होने की संभावना
संगम नगरी में भक्तों की अविरल धारा
योगी सरकार के कुशल प्रबंधन से सुचारु व्यवस्था
इस बार का महाकुंभ सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और परंपरा का विराट संगम साबित हो रहा है। प्रयागराज विश्व धर्म और आस्था की राजधानी बन चुका है, और इसका भव्य नजारा पूरी दुनिया को भारतीय सभ्यता की झलक दिखा रहा है।महाशिवरात्रि पर होने वाले विशेष स्नान के साथ यह आयोजन अपने चरम पर पहुंचेगा। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह कुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम बनने का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा?
Subscribe to get the latest posts sent to your email.