Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : तेज रफ्तार कार ने चार बाइकों को मारी टक्कर, 3 की मौत, दो घायल

CG Accident
X

UP Accident : बदायूं। उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में तेज रफ्तार कार ने तांडव मचा दिया। एक बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक रुकने के बजाय फरार हो गया और भागते-भागते तीन अन्य बाइकों को भी टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

UP Accident : घटना की शुरुआत बहेड़ी मोड़ से हुई, जहां कार ने सबसे पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। हादसे के बाद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में भाग निकला। रोशननगर मोड़ पर उसने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद लउआ के पास दो और बाइकों को जोरदार ठोकर मार दी। लगातार चार टक्करों के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

UP Accident : स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया। बिल्सी थाना पुलिस ने बताए गए लोकेशन पर घेराबंदी की, लेकिन आरोपी चालक गांव के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019