Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Naxal News: नारायणपुर में जंगलों से विस्फोटक व हथियारों का जखीरा बरामद, संयुक्त सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

CG Naxal News
X

CG Naxal News : नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के दुर्गम इलाकों में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के छिपाए गए विस्फोटक भंडार और हथियार बरामद किए हैं। ओएंगर के जंगल-पहाड़ क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन को सुरक्षा एजेंसियां अहम सफलता मान रही हैं।

CG Naxal News : 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान जंगल की आड़ में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और हथियारों का जखीरा बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से संभावित बड़े हमले की साजिश नाकाम हो गई।

CG Naxal News : सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ समय से ओएंगर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट मिल रहे थे। स्थानीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर संयुक्त बलों ने इलाके में सर्च और एरिया डोमिनेशन अभियान तेज किया।

CG Naxal News : एरिया डोमिनेशन में तलाशी के दौरान छिपाकर रखे गए विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए, जिन्हें बाद में सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि भले ही नक्सली नेटवर्क कमजोर पड़ा हो, लेकिन उसकी स्लीपर रणनीतियां अब भी सक्रिय हैं। ऐसे में क्षेत्र में लगातार सर्च और निगरानी अभियान जारी रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019