ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
रायपुर: Operation Cyber Shield : रायपुर पुलिस ने साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत म्यूल बैंक अकाउंट धारकों, संवर्धकों, ब्रोकर और ठगी करने वालों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क म्यूल बैंक अकाउंट्स और ब्रोकर के माध्यम से ठगी को अंजाम देता था। इन खातों का इस्तेमाल ठगी से कमाए गए पैसे को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।
रायपुर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी को संदिग्ध कॉल, मैसेज या ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ ने अब तक कई बड़े खुलासे किए हैं और रायपुर पुलिस का यह अभियान साइबर अपराधों पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.