Municipal Elections Live
कवर्धा : Municipal Elections Live : कवर्धा में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने वार्ड नंबर 23 स्थित बाल मंदिर बूथ क्रमांक 43 पर मतदाताओं के साथ लाइन में खड़े होकर मतदान किया।
Municipal Elections Live : जनता के साथ जुड़कर दिया लोकतंत्र का संदेश
विजय शर्मा ने आम नागरिकों की तरह मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथों में होती है और हर एक वोट शहर के विकास की दिशा तय करता है।
मतदाताओं से अधिक मतदान की अपील
मतदान के बाद विजय शर्मा ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “सही सरकार चुनने का अधिकार हर नागरिक के पास है और इसे जिम्मेदारी से निभाना चाहिए।”
कवर्धा में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं, और लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


