Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Municipal Elections 2025 : पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने परिवार संग किया मतदान, भाजपा की जीत को लेकर जताया भरोसा...

Uma Verma
Municipal Elections 2025 : पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने परिवार संग किया मतदान, भाजपा की जीत को लेकर जताया भरोसा...
X

Municipal Elections 2025

बिलासपुर : Municipal Elections 2025 : बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान जारी है, और सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर शहरी विधानसभा सीट से विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी आज परिवार के साथ मतदान किया।

Municipal Elections 2025 : मिशन स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे अमर अग्रवाल

अमर अग्रवाल अपने परिवार संग मिशन स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशभर में भाजपा की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और कहा कि जनता विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

मतदाताओं से की जागरूकता की अपील

मतदान के बाद अमर अग्रवाल ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट प्रदेश के विकास को दिशा देने का काम करेगा, इसलिए हर नागरिक को मतदान करना चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019