Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Municipal Elections : पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंह देव ने किया मतदान, कांग्रेस की जीत का किया दावा....वीडियो

CG Municipal Elections : पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंह देव ने किया मतदान, कांग्रेस की जीत का किया दावा....वीडियो
X

CG Municipal Elections

सरगुज़ा : CG Municipal Elections : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने राजमोहनी देवी गर्ल्स कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान किया और चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

CG Municipal Elections : प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का दावा

मतदान के बाद सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और आधे से अधिक नगर निगमों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जता रही है और यह नतीजों में साफ नजर आएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019