Municipal Elections 2025 : बीजेपी वरिष्ठ विधायक राजेश मुणत ने किया मतदान…वीडियो
Municipal Elections 2025 : बीजेपी वरिष्ठ विधायक राजेश मुणत ने किया मतदान…वीडियो
रायपुर : Municipal Elections 2025 : रायपुर नगर निगम चुनाव के तहत बीजेपी के वरिष्ठ विधायक राजेश मुणत ने आज मतदान किया। उन्होंने मयाराम सुरजन स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद राजेश मुणत ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर एक वोट महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन की ओर से चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराया जा रहा है।
रायपुर में मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं, और सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।