Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather: 20 जिलों में होगी मूसलधार बारिश, बाढ़ जैसे हालात की चेतावनी, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather
X

MP Weather

MP Weather: भोपाल : मध्य प्रदेश में कुछ दिनों के विराम के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है। 26 जुलाई के बाद कुछ जिलों में भारी से अतिभारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी:
मौसम विभाग ने शुक्रवार को 19 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और शनिवार को 5 जिलों के लिए अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 23 जिलों में बाढ़ और जलभराव की चेतावनी भी दी गई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश:
रायसेन, नर्मदापुरम, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, पांढुर्ना और मैहर में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

26 जुलाई को रेड और ऑरेंज अलर्ट:
रेड अलर्ट (अत्यधिक बारिश): नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना

ऑरेंज अलर्ट (भारी बारिश): रायसेन, सीहोर, देवास, अशोकनगर, जबलपुर सहित अन्य दस जिलों में

प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश:
तेज बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन की समस्या से बचने की सलाह भी जारी की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019