Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News: भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, 800 श्रद्धालु एसी ट्रेन से मुफ्त करेंगे रामेश्वरम दर्शन

Rajasthan News
X

Rajasthan News

Rajasthan News: अजमेर : राजस्थान में एक बार फिर बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने फिर से मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना शुरू कर दी है। इस योजना के तहत पहले चरण में 800 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को विशेष एसी ट्रेन से रामेश्वरम के लिए रवाना हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार ने भोजन, ठहराव और ट्रेन यात्रा सब कुछ मुफ्त उपलब्ध कराया है।

जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा की शुरुआत से पहले श्रद्धालुओं का पारंपरिक स्वागत किया गया और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर विदा किया गया।

Rajasthan News: इस बार योजना में क्या है खास?

  • इस वर्ष 56,000 श्रद्धालुओं को लाभ देने का लक्ष्य।
  • सभी यात्रियों को स्लीपर कोच की बजाय एसी कोच में यात्रा का अवसर।
  • ट्रेन के 12 कोचों में राम दरबार की विशेष सजावट।
  • यात्रा अवधि: एक सप्ताह।

Rajasthan News: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के लिए हवाई यात्रा

सरकार ने योजना को और विस्तारित करते हुए 6,000 श्रद्धालुओं को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की हवाई यात्रा कराने की भी घोषणा की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगले दो हफ्तों में शुरू की जाएगी।

Rajasthan News: श्रद्धालुओं ने जताया आभार

रामेश्वरम के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन के इस पवित्र महीने में ऐसी तीर्थ यात्रा पुण्य का कार्य है। उन्होंने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देते हुए इसे यादगार पहल बताया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019