Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : जुआ मामले की सूचना छुपाने पर चौकी प्रभारी लाइन अटैच, एसएसपी ने दिखाई सख्ती

Raipur City News
X

Raipur City News : रायगढ़। जुआ खेले जाने की सूचना को गंभीरता से नहीं लेने और वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट जानकारी नहीं देने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। चौकी रैरूमाखुर्द के प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी और बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।

Raipur City News : जानकारी के अनुसार 11 मार्च को रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को बरपाली जंगल क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस संबंध में जब उन्होंने चौकी प्रभारी से जानकारी मांगी तो उन्हें मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नाराजगी जताई और रक्षित केंद्र, थाना घरघोड़ा तथा रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तुरंत जुआ रेड कराने के निर्देश दिए।

Raipur City News : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और 10,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान चौकी प्रभारी और संबंधित बीट के प्रधान आरक्षक की ओर से सूचना संकलन में लापरवाही और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर कमी पाई गई।

Raipur City News : इसके चलते दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019