Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : चलती ट्रेन में बिगड़ी यात्री की तबीयत, RPF की तत्परता से बची जान

CG News
X

CG News : राजनांदगांव। चलती ट्रेन में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई। यह घटना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत राजनांदगांव स्टेशन पर हुई।

CG News : जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 18029 डाउन एक्सप्रेस के कोच S-03 (बर्थ नंबर 11) में यात्रा कर रहे 22 वर्षीय यात्री उज्ज्वल कुभंकर की अचानक तबीयत खराब हो गई। उज्ज्वल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

CG News : सूचना मिलते ही RPF ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के निर्देशन और पोस्ट प्रभारी तरुणा साहू के नेतृत्व में टीम सक्रिय हो गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक मीनू कुमार और प्रधान आरक्षक राजेन्द्र रायकवाड़ ने अन्य रेलकर्मियों की मदद से बीमार यात्री को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा।

CG News : एम्बुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर RPF ने ‘ऑपरेशन सेवा’ के तहत त्वरित फैसला लेते हुए डायल 112 की मदद से वाहन की व्यवस्था की। इसके बाद यात्री उज्ज्वल कुभंकर को उनके साथी के साथ पेंड्री स्थित शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019