MP News : खाचरोद को 75 करोड़ की विकास सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण, जिला अध्यक्ष के बेटे के शादी में हुए शामिल
MP News : उज्जैन। उज्जैन जिले के खाचरोद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित करते हुए कई अहम घोषणाएं भी कीं। अपने गृह जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री सबसे पहले नागदा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष के पुत्र के विवाह समारोह में सहभागिता की। इसके बाद वे खाचरोद पहुंचे और स्थानीय लोगों से संवाद किया।
MP News : खाचरोद में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांदीपनि विद्यालय परिसर और कृषि उपज मंडी प्रांगण सहित 75 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा भी की, जिससे किसानों और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की उन्नति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और वर्ष 2026 को किसान विकास के लिए समर्पित किया जाएगा।
MP News : इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ गिरी सहित नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से प्रगति सुनिश्चित की जा सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
