Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: मां दंतेश्वरी के दर्शन करने बस्तर पहुंचे CM साय, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की मांगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

CG News: मां दंतेश्वरी
X

CG News: मां दंतेश्वरी

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए साल के दूसरे दिन 2 जनवरी को बस्तर जिले के दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। एक दिवसीय प्रवास के दौरान सीएम साय ने मां दंतेश्वरी के चरणों में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

CG News: वापस रायपुर लौटकर मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय महानदी भवन में 'रायपुर साहित्य उत्सव' की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह उत्सव 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार, लेखक, कवि, पत्रकार, समीक्षक और पाठक शामिल होंगे। विभिन्न सत्रों में साहित्य, संस्कृति, सृजनात्मक लेखन, प्रकाशन, युवा साहित्य और नई पीढ़ी के रचनाकारों पर चर्चा होगी।

CG News: सीएम साय ने कहा कि यह उत्सव छत्तीसगढ़ की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा और लेखक-पाठक के बीच संवाद का मजबूत मंच बनेगा। उन्होंने जोर दिया कि छत्तीसगढ़ लोकसाहित्य एवं मौखिक परंपराओं की समृद्ध धरोहर रहा है, जिसे यह उत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेगा तथा युवाओं में पढ़ने-लिखने की प्रेरणा जगाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019