Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ACB Raid : SDM कार्यालय का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Asian News
ACB Raid
X

ACB Raid : रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित एसडीएम कार्यालय में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल कुमार चेलक को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक ग्रामीण की जमीन से जुड़े प्रकरण को नस्तीबद्ध करने के बदले कुल 2 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है।

ACB Raid : जानकारी के अनुसार, पीड़ित ग्रामीण से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर उसने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी ने पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये स्वीकार किए, टीम ने तत्काल कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया।

ACB Raid : बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी घबरा गया और रिश्वत की रकम को अपने आवास के पीछे फेंकने की कोशिश की, लेकिन सतर्क एसीबी टीम ने तुरंत राशि बरामद कर ली। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019