MP News
MP News : शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा के पोलाय कला गांव में किसानों के बीच पहुंचकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। गुरुवार को आयोजित एक जनसभा में उन्होंने किसानों से गाय और सोयाबीन के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं की जानकारी और नीतियों पर सवाल उठाए।
MP News : सीएम ने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस के लोगों को यह तक नहीं पता कि सोयाबीन जमीन के ऊपर उगता है या नीचे। उनकी समझ में कृषि और किसानों की समस्याएं नहीं आतीं।” उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस वाले अपने घरों में बड़े-बड़े कुत्ते पालते हैं, लेकिन हम गाय माता की सेवा करते हैं, जिनमें 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। उन्हें उनके कुत्ते मुबारक, हम अपनी गौ माता की पूजा और सेवा करेंगे।”
MP News : मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गाय पालने वाले किसानों को प्रति गाय ₹40 प्रतिदिन की सहायता राशि देगी और गेहूं की फसल को ₹2700 प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी। साथ ही, सोयाबीन की फसल में पीले मोज़ेक रोग से हुए नुकसान का आकलन करने और बीमा राशि प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
MP News : सीएम के इस दौरे और उनके बयानों से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। जनसभा में मौजूद किसानों ने उनकी घोषणाओं और कांग्रेस पर किए गए तंज का जोरदार समर्थन किया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


