Share Market: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी 2% बढ़त के साथ बंद, रुपया अब भी कमजोर

Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में करीब 2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,372 अंकों की बढ़त के साथ 74,068.45 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 445 अंकों की छलांग लगाकर 23,408.80 के स्तर पर पहुंच गया।
Share Market: हालांकि शेयर बाजार में तेजी के बावजूद भारतीय मुद्रा पर दबाव बना रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे कमजोर होकर 93.88 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विदेशी निवेश की निकासी ने रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला।
Share Market: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 93.66 पर खुला और दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को रुपया 94 के स्तर को पार कर गया था, हालांकि अंत में 93.53 पर स्थिर हुआ था।
Share Market: बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा के अनुसार, मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें और उनके खंडन से निवेशकों का रुख तेजी से बदल रहा है, जिससे उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है।
Share Market: इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर संभावित हमले टालने की घोषणा से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता अभी भी बाजार पर असर डाल रही है।


