Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

KKR का नया रिप्लेसमेंट, आकाश दीप की जगह इस तेज गेंदबाज की स्क्वाड में एंट्री

Asian News
KKR
X

KKR

KKR IPL 2026 : कोलकाता। आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने एक बड़ा दांव खेला है। चोटिल आकाश दीप की जगह टीम ने 28 वर्षीय तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को रातों-रात अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इससे KKR की तेज गेंदबाजी इकाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

KKR IPL 2026 : आकाश दीप के बाहर होने के बाद बड़ा फैसला

KKR के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इससे पहले टीम ने मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज भी कर दिया था, जिससे गेंदबाजी विभाग काफी कमजोर पड़ गया था। ऐसे में KKR मैनेजमेंट ने तुरंत एक्शन लिया और विदर्भ के घरेलू क्रिकेटर सौरभ दुबे को टीम में शामिल करने का फैसला किया।

KKR IPL 2026 : सौरभ दुबे को मिला बड़ा मौका

सौरभ दुबे पिछले कुछ समय से KKR के नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए थे। अब उन्हें आधिकारिक तौर पर स्क्वाड में जगह मिल गई है। IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद यह उनके लिए करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। सौरभ घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी और स्विंग से पहले ही चर्चा में रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भी IPL का अनुभव हासिल किया है।

KKR IPL 2026 : पूर्व चयनकर्ता की तारीफ

टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता सुब्रतो बनर्जी ने सौरभ दुबे की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सौरभ गेंद को अच्छी स्विंग कराते हैं और पिच से अतिरिक्त उछाल भी निकाल सकते हैं। ऐसे में वह KKR के तेज गेंदबाजी आक्रमण को नई ताकत दे सकते हैं।

KKR IPL 2026 : हर्षित राणा पर भी संकट

KKR की चिंता यहीं खत्म नहीं हुई है। टीम के दूसरे युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट से जूझ रहे हैं और उनके पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। अगर हर्षित भी बाहर होते हैं तो KKR को गेंदबाजी विभाग में और बदलाव करने पड़ सकते हैं।

KKR IPL 2026 : 29 मार्च को मुंबई के खिलाफ पहला मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 में अपना अभियान 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शुरू करेगी। टीम इस सीजन में चौथा खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी और सौरभ दुबे की एंट्री से तेज गेंदबाजी में नई उम्मीद जगी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019