MP Accident : मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों की जगह मातम फैला दिया। नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम तिलौरा के पास अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे एक परिवार की तूफान गाड़ी सड़क किनारे खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई। भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
MP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि तूफान वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वाहन चला रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव काफी देर तक गाड़ी में फंसा रहा। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
MP Accident : हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में जारी है।
MP Accident : जानकारी के अनुसार, सभी घायल और मृतक मध्य प्रदेश के कटनी जिले के निवासी हैं, जो प्रयागराज (इलाहाबाद) में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। रास्ते में ग्राम तिलौरा के पास अंधेरे और तेज रफ्तार के चलते वाहन खड़े कंटेनर से टकरा गया, जिससे यह हादसा हो गया।
MP Accident : दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। समय पर की गई मदद से कई लोगों की जान बच सकी। इसके बाद देहात थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने राहत एवं बचाव कार्य संभाला। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कंटेनर चालक और वाहन मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


