Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : आईफोन की जिद बनी जानलेवा, 11वीं की छात्रा ने निगल लिया ज़हर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

UP News
X

UP News : जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। महज एक मोबाइल फोन की चाहत ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की जान ले ली। आईफोन नहीं मिलने से नाराज़ होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।

UP News : डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव की यह घटना है। मृतक छात्रा माया (17) किसान और ऑटो चालक तुलसीराम राजपूत की बेटी थी। परिजनों के मुताबिक माया का पुराना फोन टूट गया था। हाल ही में उसने किसी परिचित के पास सेकेंड हैंड आईफोन देखा था, जिसके बाद वह वही फोन लेने की जिद पर अड़ गई थी।

UP News : परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पिता तुलसीराम ने फसल बिकने के बाद फोन दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन माया इस बात से संतुष्ट नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि उसने दो दिन के भीतर फोन नहीं मिलने पर बुरा अंजाम भुगतने की बात भी कही थी।

UP News : घटना वाले दिन पिता रोज़ की तरह ऑटो चलाने चले गए थे और मां खेत में काम करने गई हुई थी। इसी दौरान माया ने गुस्से में घर में रखी जहरीली दवा खा ली। कुछ देर बाद जब उसका भाई घर पहुंचा तो माया ने खुद उसे इस बारे में बताया।

UP News : परिजन तुरंत माया को उरई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान माया की मौत हो गई।

UP News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019