IPL 2025 KKR vs SRH: आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जहां दोनों टीमें जीत की राह पर लौटने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में अब तक संघर्ष करती दिखी है और तीन में से सिर्फ एक मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार शुरुआत के बाद लय खो दी और तीन में से सिर्फ एक मुकाबला जीतकर फिलहाल 8वें स्थान पर है।

ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलता है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की संभावना रहती है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। केकेआर और एसआरएच के बीच अब तक 28 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। केकेआर ने 19 बार जीत हासिल की है, जबकि एसआरएच को केवल 9 मुकाबलों में सफलता मिली है। पिछले सीजन के फाइनल में भी केकेआर ने एसआरएच को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

IPL 2025 KKR vs SRH: लाइव प्रसारण
इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।

IPL 2025 KKR vs SRH: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
KKR: सुनील नारायण, क्विंटन डिकॉक, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोइन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
SRH: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर।