Bengal Elections Voting Live: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और अंतिम फेज के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटर्स की भारी भीड़ लगना शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे तक 18.39% प्रतिशत मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
Bengal Elections Voting Live: संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हावड़ा और बारानगर में ईवीएम की खराबी की खबर सामने आ रही है, जिसके चलते वहां हंगामा देखने को मिल रहा है।
Bengal Elections Voting Live: भवानीपुर में धरने पर बैठीं ममता बनर्जी
वहीं सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर में धरने पर बैठ गई हैं और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी ऑब्जर्वर और सुरक्षा बलों की भूमिका निष्पक्ष नहीं है। ममता बनर्जी का कहना है कि उनके क्षेत्र से पोस्टर हटाए जा रहे हैं और माहौल प्रभावित किया जा रहा है।
Bengal Elections Voting Live: 142 सीटों पर 3.21 करोड़ मतदाता
अंतिम चरण के इस चुनाव में राज्य की 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में कुल 3,21,73,837 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इसमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी मतदाताओं के पास फोटो पहचान पत्र (एपिक) उपलब्ध हों।
Bengal Elections Voting Live: सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा और तकनीक का उपयोग
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पूरे राज्य में केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की गई हैं, जिन्हें पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस के जवानों का सहयोग मिलेगा। कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 29 अप्रैल को होने वाले इस मतदान के बाद 4 मई को मतगणना होगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


