Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: विधानसभा के विशेष सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक आज, महिला आरक्षण सहित कई प्रस्ताव पर चर्चा

CG CABINET BREAKING
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 29 अप्रैल को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक थोड़ी ही देर में शुरु होगी, जिसमें 30 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।

CG News: सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में उस प्रस्ताव के स्वरूप पर विचार होगा, जिसे अगले दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाना है। संभावना है कि मुख्यमंत्री स्वयं या संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप सदन में प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।

CG News: हालांकि विशेष सत्र को लेकर प्रस्ताव का अंतिम स्वरूप अभी स्पष्ट नहीं है। कैबिनेट बैठक के बाद विधानसभा द्वारा जारी कार्यसूची से स्थिति साफ होने की उम्मीद है। अधिसूचना में इस सत्र को शासकीय कार्य के लिए बुलाया गया बताया गया है।

CG News: बता दें कि, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भी हाल ही में विशेष सत्र आयोजित किया गया, जहां महिला सशक्तिकरण से जुड़े ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर शासकीय संकल्प पेश किया गया। इसी आधार पर माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण से संबंधित प्रस्ताव लाया जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019