IND vs SA Super-8 T20 WC
IND vs SA Super-8 T20 WC: अहमदाबाद: ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का रोमांच आज शुरू हो रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। यह सुपर-8 ग्रुप-1 का महत्वपूर्ण मुकाबला है, जहां दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अजेय रहकर टॉप पर रहीं।
IND vs SA Super-8 T20 WC: T-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़े थे दोनों
दोनों टीमों के बीच पिछला बड़ा मुकाबला 2024 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल था, जिसमें भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज कर 17 साल बाद खिताब जीता था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका 168 पर सिमट गई। अब प्रोटियाज बदला लेने के इरादे से उतरेंगे, जबकि भारत जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा।
IND vs SA Super-8 T20 WC: ग्रुप स्टेज की टेबल टोपर रही दोनों टीमें
ग्रुप स्टेज में भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया, जबकि साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई पर जीत हासिल की। दोनों ने 4-4 मैच जीते। अब तक 35 टी-20 मैचों में भारत ने 21, साउथ अफ्रीका ने 13 जीते हैं, एक बेनतीजा रहा। वर्ल्ड कप में 7 मुकाबलों में भारत 5 बार विजयी रहा।
IND vs SA Super-8 T20 WC: पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है, जहां सपाट सतह पर बड़े स्कोर की उम्मीद है। यहां 12 टी-20 इंटरनेशनल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते। हाईएस्ट स्कोर 234/4 (भारत vs न्यूजीलैंड, 2023) है, औसत पहली पारी स्कोर करीब 190 रन। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद, बीच में स्पिनर्स को टर्न मिल सकता है। भारत ने यहां 9 में से 7 मैच जीते हैं।
IND vs SA Super-8 T20 WC: मौसम का हाल
मौसम साफ रहेगा, तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस, शाम को 25 डिग्री तक। बारिश की संभावना शून्य, लेकिन ओस से चेजिंग टीम को फायदा हो सकता है। अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी पर नजरें होंगी, जिनका अभी तक खाता नहीं खुला। टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी की कमजोरियों पर काम कर रही है।
IND vs SA Super-8 T20 WC: कहाँ देख सकेंगे लाइव और स्ट्रीमिंग
मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव होगा, जबकि जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। मुकाबला टी-20 क्रिकेट का हाई-वोल्टेज क्लैश होगा, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी।
IND vs SA Super-8 T20 WC: पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (WK), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


