Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BCCI New Rules : BCCI ने बदला IPL नियम, अब मैदान पर नहीं आएगा हर खिलाड़ी; उल्लंघन पर लगेगा बैन

Asian News
BCCI New Rules
X

BCCI New Rules

BCCI New Rules : मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 सीजन के बीच प्लेइंग कंडीशंस में बड़ा बदलाव किया है। अब मैच के दौरान प्लेइंग 11 में न चुने जाने वाले खिलाड़ियों (बेंच प्लेयर्स) के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की गई हैं। उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों पर कार्रवाई हो सकती है।

BCCI New Rules : बेंच प्लेयर्स पर नई पाबंदी

BCCI के नए नियम के अनुसार, मैच के दौरान बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैदान के आसपास घूम नहीं सकेंगे। सिर्फ मैच के लिए नामित 16 खिलाड़ियों को ही जरूरी कामों (जैसे ड्रिंक्स ले जाना या मैसेज पहुंचाना) के लिए मैदान में आने की इजाजत होगी। पहले अक्सर रिजर्व प्लेयर्स ड्रिंक्स, बल्ले या मैसेज ले जाने के लिए मैदान में आ जाते थे, लेकिन अब यह पूरी तरह बैन कर दिया गया है।

BCCI New Rules : बाउंड्री रोप के आसपास सिर्फ 5 खिलाड़ी

बीसीसीआई ने साफ निर्देश दिया है कि बाउंड्री रोप के आसपास ज्यादा से ज्यादा पांच खिलाड़ी ही घूम सकेंगे। ये पांच खिलाड़ी भी नामित 16 सदस्यों में शामिल होंगे। बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में ही बैठना होगा। वे बाउंड्री लाइन और एलईडी एडवरटाइजिंग बोर्ड्स के बीच नहीं घूम सकेंगे।

BCCI New Rules : क्यों बदले गए नियम?

आईपीएल में एक टीम के पास आमतौर पर 25 खिलाड़ियों तक का स्क्वॉड होता है, जिनमें से 16 खिलाड़ियों के नाम मैच की टीम शीट में होते हैं। नए नियम मौजूदा मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) की धारा 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्त बनाते हैं। इनमें ड्रिंक्स ले जाने और बिब पहनकर मैदान में रहने के नियम पहले से थे, लेकिन अब इन्हें कड़ाई से लागू किया जा रहा है।

टीम सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सभी फ्रेंचाइजी को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। अब बेंच प्लेयर्स को इधर-उधर घूमने या ड्रिंक्स ले जाने की इजाजत नहीं होगी। केवल मैच के लिए नामित 16 खिलाड़ी ही ऐसा कर सकेंगे।

यह बदलाव आईपीएल 2026 के बीच आया है, जिससे खिलाड़ियों को अब मैच के दौरान सावधानी बरतनी होगी। BCCI का मानना है कि इससे मैच की शुचिता बनी रहेगी और अनावश्यक हलचल पर रोक लगेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019