Grain ATM: छत्तीसगढ़ में अब ATM से निकलेगा चावल, राशन दुकान में लाइन लगाने का झंझट खत्म, जानें कैसे काम करता है ‘ग्रेन एटीएम’
Grain ATM: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब राशन लेने के लिए सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर घंटों लाइन लगाने का झंझट खत्म होगा। बैंक एटीएम की तर्ज पर अब राजधानी रायपुर में प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ लगने जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शहर के शास्त्री मार्केट में स्थापित किया जाएगा।
Grain ATM: बता दें कि इससे पहले बिहार, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में ग्रेन एटीएम का सफल प्रयोग पहले ही हो चुका है। वहां इस प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ी है और उपभोक्ताओं को तेज व सुगम सेवा मिली है। इसी मॉडल को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करने की पहल की जा रही है।
Grain ATM: कैसे काम करेगी यह ‘अन्नपूर्णा’ मशीन
‘ग्रेन एटीएम’ मशीन बैंक एटीएम की तरह काम करती है। लाभार्थी को अपना राशन कार्ड नंबर डालना होगा या आधार आधारित बायोमेट्रिक (अंगूठा) लगाना होगास्क्रीन पर अनाज की मात्रा प्रदर्शित होगी। मशीन से निर्धारित मात्रा में चावल या गेहूं सीधे थैले में गिर जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में मात्र 30 से 45 सेकंड का समय लगेगा। साथ नाप तौल की गड़बड़ी की शिकायत भी दूर हो जाएगी।
Grain ATM: पायलट प्रोजेक्ट के बाद पूरे प्रदेश में विस्तार
सूत्रों के अनुसार, रायपुर में सफल क्रियान्वयन के बाद इस योजना को चरणबद्ध तरीके से अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में इस तरह की मशीन आधारित व्यवस्था को लागू करना अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है।
Grain ATM: ग्रेन एटीएम 24 घंटे चालू रह सकता है, जिससे मजदूर और दैनिक वेतनभोगी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे कामकाजी लोगों की परेशानी कम होगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


