Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर एम्स लाया गया; हाल जानने पहुंचे सीएम

Uttarakhand
X

Uttarakhand

Uttarakhand: देहरादून: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें एम्स (AIIMS) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद एहतियातन तुरंत अस्पताल लाया गया।

Uttarakhand: डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और उन्हें कार्डियक केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। राहत की बात यह है कि वे सामान्य रूप से खाना खा रहे हैं, चल-फिर रहे हैं और बातचीत भी कर रहे हैं।

Uttarakhand: बताया जा रहा है कि सतपाल महाराज एक आधिकारिक दौरे पर पहाड़ी क्षेत्र में गए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश लाया गया।

Uttarakhand: इस बीच, पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी लेकर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019