Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : लिव-इन पार्टनर बना कातिल, सगाई के बाद प्रेमिका की हत्या कर नदी में फेंका शव, पुलिस ने किया खुलासा

MP Crime
X

MP Crime : सीहोर। जिले के बुधनी क्षेत्र में मिले अज्ञात युवती के शव के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह कोई साधारण मौत नहीं, बल्कि लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी द्वारा रची गई सुनियोजित हत्या निकली। दरअसल, 25 फरवरी 2026 को भैरुन्दा थाना क्षेत्र के नंदगांव के पास अंबर नदी पुल के नीचे एक अज्ञात युवती का शव मिला था।

MP Crime : पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया था और जांच जारी रखी। लगातार प्रयासों और गुमशुदगी रिकॉर्ड के मिलान के बाद 16 मार्च को युवती की पहचान राजीना बेगम (32 वर्ष) निवासी असम के रूप में हुई, जो हैदराबाद में काम करती थी। जांच में सामने आया कि राजीना का आरोपी नीतेश यादव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप था।

MP Crime : इसी दौरान आरोपी की दूसरी जगह सगाई हो गई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। शादी में बाधा बन रही प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने खौफनाक साजिश रच डाली। आरोपी राजीना को हैदराबाद से अपने गांव लेकर आया और 25 फरवरी की सुबह गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

MP Crime : इसके बाद अपने भाई सचिन के साथ मिलकर शव को बाइक से ले जाकर अंबर नदी के पुल से नीचे फेंक दिया, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और मामले में आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019