Explosion in the bathroom
Explosion in the bathroom: नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोलरबंद में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला छत पर बने बाथरूम में बीड़ी पीने के लिए गई थीं। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई, अचानक धमाके के साथ बाथरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे बाथरूम में फैल गई और महिला उसकी चपेट में आ गईं।
Explosion in the bathroom: महिला की पहचान और पारिवारिक जानकारी
मृतक महिला की पहचान बीनू सिंह उर्फ पुष्पा सिंह के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ मोलरबंद इलाके में रहती थीं। उनके पति कमल सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनके तीन बेटे नरेंद्र, यतेंद्र और अंकित हैं। बताया गया कि महिला कभी-कभी तनाव होने पर छत पर बने बाथरूम में जाकर बीड़ी पीती थीं।
Explosion in the bathroom: परिजनों ने बुझाई आग, पुलिस को दी सूचना
धमाके की आवाज सुनकर परिजन तुरंत छत पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
Explosion in the bathroom: गैस लीकेज को लेकर अलग-अलग दावे
परिवार का आरोप है कि घर में हाल ही में पीएनजी गैस कनेक्शन लगाया गया था, जिसमें लीकेज की शिकायत पहले भी की गई थी। उनका कहना है कि गैस रिसाव के कारण ही धमाका हुआ। हालांकि पुलिस फिलहाल गैस लीकेज की बात से इनकार कर रही है।
Explosion in the bathroom: जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल टीम
पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों के अनुसार बाथरूम में रखे कबाड़ में मौजूद किसी ज्वलनशील वस्तु की वजह से आग लगने की संभावना भी जांच के दायरे में है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


