Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बिना अनुमति प्रार्थना सभा पर पुलिस कार्रवाई, 2 महिलाओं सहित 6 लोग गिरफ्तार

Asian News
CG News
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभा के दौरान गांव में विवाद की स्थिति बन गई थी, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी।

CG News : जानकारी के अनुसार ग्राम खरौद तिवारी में रमाशंकर साहू द्वारा कुछ लोगों को इकट्ठा कर बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। जब मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने जोरदार हंगामा कर दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर शिवरीनारायण थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

CG News : पुलिस ने आरोपियों को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वे उत्तेजित होकर शोर-शराबा करते रहे। इससे गांव में भय और अशांति का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रमाशंकर साहू (47), येनिवेश साहू (21), किशन यादव (23), मोतीलाल रात्रे (35) और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019