Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Assembly Elections 2026 Opinion Polls: पश्चिम बंगाल, असम और केरल में किसकी सरकार, देखें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल

Asian News
Assembly Elections 2026 Opinion Polls
X

Assembly Elections 2026 Opinion Polls

नई दिल्ली। Assembly Elections 2026 Opinion Polls: चुनाव आयोग ने आज 4 राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही यहां आचार संहिता भी लागू हो गई है।

अब सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि पश्चिम बंगाल, असम और केरल में सरकार कौन बनाएगा और जनता का मूड क्या है? इसे जानने के लिए MATRIZE-IANS ने इन चारों राज्यों में ओपनियन पोल जारी किया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव पर MATRIZE-IANS का ओपनियन पोल

MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में TMC फिर से सरकार में वापसी कर सकती है। TMC लगातार चौथी बार पश्चिम बंगाल में बहुमत पा सकती है। MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC को 155-170, BJP को 100-115, AIMIM को 5-6 और अन्य 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।

पार्टी का नाम सीटें
TMC 155-170
BJP 100-115
AIMIM 5-6
अन्य 0-1

असम चुनाव पर MATRIZE-IANS का ओपनियन पोल

आगामी असम विधानसभा चुनाव पर MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के अनुसार, यहां BJP भारी जीत दर्ज कर सकती है। असम में BJP को 96-98 सीटें, कांग्रेस को 26-28 सीटें, AIUDF को 1-5 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और AIUDF इस चुनाव में BJP के मुकाबले में कमजोर नजर आ सकती हैं।

पार्टी का नाम सीटें
BJP 96-98
Congress 26-28
AIUDF 1-5
अन्य 1-3

केरल चुनाव पर MATRIZE-IANS का ओपनियन पोल

आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक, LDF और UDF में यहां कड़ी टक्कर हो सकती है। 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में LDF को 61-71 सीटें, UDF को 58-69 सीटें और बीजेपी को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019