Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News : चुराचांदपुर में अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, चार लोगों मौत, इलाके में दहशत...

Crime News
X

Crime News

Crime News : चुराचांदपुर: मणिपुर के अशांत चुराचांदपुर जिले में सोमवार दोपहर एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया जब अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक कार को निशाना बनाकर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में एक 60 वर्षीय महिला भी शामिल है। घटना दोपहर करीब 2 बजे मोंगजांग गांव के समीप हुई, जो जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित एक वाहन में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि चारों को बेहद करीब से गोली मारी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस दिशा से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।

Crime News : 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद

घटनास्थल से 12 से अधिक खोखे बरामद किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमला पूरी योजना के तहत अंजाम दिया गया था। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने अब तक नहीं ली है। चुराचांदपुर और मणिपुर के अन्य क्षेत्रों में पहले से ही जातीय और सांप्रदायिक तनाव का माहौल है और इस घटना से हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Crime News : पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में भय और तनाव का माहौल है। राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019