Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : नगर निगम ने की कार्रवाई, अवैध बैनर-पोस्टर लगाने वालों पर 10-10 हजार का जुर्माना, 10 जोन के सहायक राजस्व अधिकारियों का तबादला

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News : रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने शहर की सुंदरता और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पहला, जोन 5 के चंगोराभाठा बाजार चौक में शासकीय संपत्ति पर अवैध बैनर-पोस्टर लगाने वाले चार संस्थानों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दूसरा, निगम के 10 जोनों में सहायक राजस्व अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है।

Raipur City News : अवैध बैनर-पोस्टर पर सख्ती

महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 के नगर निवेश विभाग ने चंगोराभाठा बाजार चौक के पास शासकीय पोल पर अवैध बैनर-पोस्टर लगाने वाले चार संस्थानों अगस्त्या एकेडमी ऑफ साइंस (अनाज भंडार के पास), कृष्णा किड्स एकेडमी (एसबीआई कॉलोनी, सुंदर नगर), शिक्षा कोचिंग सेंटर (अश्वनी नगर, महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन के पास), और आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की है। इन संस्थानों के संचालकों को छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 के तहत नोटिस जारी कर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Raipur City News : जोन 5 के कमिश्नर खीरसागर नायक ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित संस्थान तीन दिनों के भीतर जुर्माना राशि जोन 5 के नगर निवेश विभाग में जमा करें। साथ ही, भविष्य में बिना अनुमति के शासकीय स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाने पर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। नायक ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालक स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

Raipur City News : सहायक राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण

निगम आयुक्त विश्वदीप ने प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए 10 जोनों के सहायक राजस्व अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना का आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। नई पदस्थापना इस प्रकार है:

जोन 1: नरेंद्र नायक को जोन 9

जोन 2: स्वाति शुक्ला को जोन 6

जोन 3: प्रेमचंद दुबे को जोन 2

जोन 4: मानकूराम धीवर को जोन 3

जोन 5: गौरीशंकर अग्रवाल को जोन 10

जोन 6: मनीष मरकाम को जोन 1

जोन 7: अमरनाथ साहू को जोन 4

जोन 8: प्रमोद जाघव को जोन 5

जोन 9: विजय शर्मा को जोन 7

जोन 10: महादेव रक्सेल को जोन 8


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019