Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : राजधानी में हैवानियत, ‘घर छोड़ने’ का भरोसा बना जाल, ऑटो चालक ने युवती से किया दुष्कर्म

Raipur City Crime: Brutality in the capital, promise of dropping home became a trap, auto driver raped a girl
X

Raipur City Crime: Brutality in the capital, promise of ‘dropping home’ became a trap, auto driver raped a girl

Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मदद के नाम पर भरोसा जीतने वाले ऑटो चालक ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। रास्ता भटक गई एक युवती को घर छोड़ने का झांसा देकर आरोपी उसे सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Raipur City Crime : मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता 23 अप्रैल 2026 को दोपहर घर से निकली थी और रास्ता भटककर यदुवंशी चौक के पास पहुंच गई। देर शाम उसने एक ऑटो चालक से घर छोड़ने की मदद मांगी। आरोपी ने भरोसा दिलाते हुए उसे ऑटो में बैठाया, लेकिन घर ले जाने के बजाय एक सुनसान मकान में ले गया। वहां जबरदस्ती अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

Raipur City Crime : दो दिन तक लापता रहने के बाद 25 अप्रैल को जब पीड़िता मिली, तो उसकी आपबीती सुनकर पुलिस और परिजन सन्न रह गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर तेजी से कार्रवाई की गई और आरोपी पंकज पांडे (35) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

Raipur City Crime : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अजनबी लोगों पर भरोसा करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019