Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कानन पेंडारी चिड़ियाघर के सफेद शेर "आकाश" की मौत, हार्ट अटैक बना कारण...

CG News : कानन पेंडारी चिड़ियाघर के सफेद शेर आकाश की मौत, हार्ट अटैक बना कारण...
X

CG News : कानन पेंडारी चिड़ियाघर के सफेद शेर “आकाश” की मौत, हार्ट अटैक बना कारण…

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कानन पेंडारी चिड़ियाघर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे सफेद शेर 'आकाश' की सोमवार सुबह अचानक मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में आकाश की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा बताया गया है।

CG News : चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, रोज़ की तरह जब सुबह सफाईकर्मी पिंजरे की सफाई करने पहुंचे और पानी डाला, तो शेर आकाश की कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। यह देख तत्काल इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। चिड़ियाघर के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शेर को मृत घोषित किया। इसके बाद शेर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से हार्ट अटैक को मृत्यु का कारण माना गया। पोस्टमॉर्टम के बाद आकाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

दुनिया में पीले टाइगर्स मौजूद थे तो सफेद बाघ कहां से आए? - Trending AajTak

CG News : सफेद शेर 'आकाश' चिड़ियाघर में आने वाले बच्चों और पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण रहा है। उसकी असामयिक मृत्यु से वन्यजीव प्रेमियों, पर्यटकों और चिड़ियाघर के स्टाफ के बीच गहरी शोक की लहर फैल गई है।

दुनिया की एकमात्र जगह जहां पर सबसे अधिक व्हाइट टाइगर पाए जाते हैं। - Travel  TIPs

CG News : गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही ग्वालियर चिड़ियाघर से एक सफेद शेर लाकर कानन पेंडारी में सफेद शेरों की कुल संख्या चार कर दी गई थी, लेकिन अब आकाश की मृत्यु के बाद यह संख्या फिर से घटकर तीन रह गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019