Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: दादा ने दिखाई बहादुरी, तेंदुए के जबड़े से पोते की बचाई जान...

CG News: दादा ने दिखाई बहादुरी, तेंदुए के जबड़े से पोते की बचाई जान...
X

CG News: दादा ने दिखाई बहादुरी, तेंदुए के जबड़े से पोते की बचाई जान…

CG News: गरियाबंद इंसानियत और रिश्तों की मिसाल पेश करते हुए गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कोठीगांव में एक दादा ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने चार वर्षीय पोते की जान बचा ली। सोमवार शाम लगभग 7 बजे एक जंगली तेंदुआ छोटे प्रदीप नेताम को अपने जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग रहा था, लेकिन दादा दर्शन नेताम ने अद्भुत साहस दिखाते हुए तेंदुए का पीछा किया और बच्चे को उसके जबड़े से छुड़ा लिया।

CG News: घटना के वक्त प्रदीप घर के आंगन में अकेले खेल रहा था, क्योंकि उसके माता-पिता काम पर बाहर गए हुए थे। अचानक एक तेंदुआ आया और बच्चे पर झपट पड़ा। बच्चे की चीख सुनकर घर में मौजूद उसके दादा बाहर निकले और बिना एक पल गंवाए तेंदुए के पीछे दौड़ पड़े।

Udaipur Leopard Attack: गोगुंदा में आदमखोर तेंदुए के हमले से एक और महिला की  मौत, अब तक 8 की ले चुका है जान | Man-eating leopard attacks woman in  Gogunda, she dies

CG News: दर्शन नेताम ने न केवल तेंदुए का सामना किया, बल्कि हाथापाई कर पोते को सुरक्षित छुड़ा लिया। हालांकि इस दौरान बच्चे के गले में चोट आई, जिसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

CG News: इस साहसी घटना की पूरे गांव में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने दादा के जज़्बे को सलाम किया है। वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई है और उन्होंने क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019