Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: उतई थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा सस्पेंड, जानें किस मामले में टीआई पर गिरी निलंबन की गाज

Constable Suspended
X

suspended

CG News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिव महापुराण कथा के दौरान लापरवाही बरतने पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने उतई थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा को निलंबित कर दिया है। बता दें कि खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग के जंयती स्टेडियम भिलाईनगर में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है।

CG News: जानकारी के अनुसार कथा स्थल के सेक्टर 04 पब्लिक प्रवेश द्वार टीए बिल्डिंग के सामने निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा, थाना उतई की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार सुबह एसएसपी विजय अग्रवाल सुरक्षा ड्यूटी के संबंध में जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पाया गया कि कथा स्थल में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की तलाशी लिए बिना ही प्रवेश दिया जा रहा था।

CG News: सुरक्षा ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही एवं आदेश की अवहेलना करने के मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लिया और लापरवाही बरतने वाले निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा को निलंबित कर दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019