Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs PAK : अभिषेक खेलेंगे या नहीं? सूर्यकुमार ने किया ऐलान, पाक कप्तान को दिया जवाब

Asian News
IND vs PAK
X

IND vs PAK

IND vs PAK : नई दिल्ली। भारत-पाक मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों की भिड़ंत से ठीक 24 घंटे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया कि स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरेंगे।

IND vs PAK : अभिषेक की फिटनेस पर खत्म हुआ सस्पेंस

अभिषेक शर्मा पिछले दिनों बीमार पड़ गए थे। अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा। इसी वजह से वह नामीबिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ उनके खेलने को लेकर सवाल बने हुए थे।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से जब पूछा गया कि अभिषेक के न खेलने से क्या पाकिस्तान को फायदा होगा, तो उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि अभिषेक खेलें क्योंकि वे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करना पसंद करते हैं।

IND vs PAK : सूर्यकुमार का जवाब

कुछ देर बाद जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मीडिया के सामने आए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर पाकिस्तानी कप्तान चाहते हैं कि अभिषेक खेले, तो वो जरूर खेलेंगे।” इस एक बयान से उन्होंने फिटनेस और प्लेइंग-11 दोनों पर तस्वीर साफ कर दी।

सूर्यकुमार ने यह भी संकेत दिए कि स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट हैं और टीम में शामिल हो सकते हैं।

IND vs PAK : किसकी होगी छुट्टी?

अभिषेक की वापसी का मतलब है कि संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप डेब्यू में 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर तेज शुरुआत की थी, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वहीं ईशान किशन ने अर्धशतक लगाकर अपनी जगह मजबूत कर ली है।

IND vs PAK : भारत की संभावित प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019