Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UK News: हल्द्वानी में भाजपा नेता और समर्थकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, 9 के खिलाफ मुकदमा

Asian News
UK News
X

UK News

UK News: हल्द्वानी: हल्द्वानी के गौलापार में रविवार रात को भाजपा गौलापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बेलवाल और उनके समर्थकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मुकेश की पत्नी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी हैं। हमले में दो समर्थक, गौरव जोशी और भुवन जोशी, गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। काठगोदाम पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

UK News: मुकेश ने बताया कि रविवार रात 11 बजे एक भाजपा नेत्री ने फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग उनके घर के पास छेड़खानी कर रहे हैं और दरवाजा खटखटा रहे हैं। मुकेश ने पुलिस को सूचित कर 15-20 कार्यकर्ताओं के साथ गौलापार पहुंचे। आरोप है कि गोविंदग्राम के पास दर्जनों लोगों ने उनके वाहन को रोका, तोड़फोड़ की और लाठी-डंडों से हमला किया। कई कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं।

UK News: काठगोदाम थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि नितिन जोशी, मोनू बिष्ट, मोहित बिष्ट, धीरज बिष्ट, भैरव देवपा, राज बोरा, सूरज बिष्ट, अतुल बोरा और सौरभ आर्या के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019