Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : अनियंत्रित ट्रेलर दीवार तोड़कर घर में घुसा, गर्भवती महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : कोरबा। जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर सड़क किनारे बने घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे आंगन में जा घुसा। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आंगन में मौजूद बच्चा और बुजुर्ग ससुर बाल-बाल बच गए।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, भोलाराम सूर्यवंशी का घर मुख्य सड़क से सटा हुआ है। शाम करीब 4 बजे उनकी बड़ी बहू शशि बाई सूर्यवंशी 25 वर्ष रोज की तरह भोजन के बाद आंगन में बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में घुस गया और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शशि बाई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका का पति गजपाल पेशे से ड्राइवर है।

CG Accident : घटना के समय घर में खेल रहा बच्चा और ससुर भी आंगन में मौजूद थे, लेकिन वे चमत्कारिक रूप से बच निकले। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।

CG Accident : सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डडसेना, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे और तहसीलदार अभिजीत राजभानु मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019