CG News : रायगढ़। रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटने वाले दो फर्जी पुलिसकर्मियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पूछताछ का बहाना बनाया और वृद्धा के गले से सोने की माला झपटकर स्कूटी से फरार हो गए थे।
CG News : घटना उस समय हुई जब ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ बस से उतरकर मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से सारंगढ़ बस स्टैंड की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 में सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी दुर्घटना के संबंध में पूछताछ करने लगे। आधार कार्ड दिखाने के बहाने एक आरोपी ने वृद्धा के गले से सोने की माला खींच ली और दोनों मौके से फरार हो गए।
CG News : घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने तत्काल नाकेबंदी कराई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध स्कूटी और आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने चमार सिंह यादव और रामकुमार नायक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली।
CG News : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 85 हजार रुपये कीमत की सोने की माला, जिसमें 14 सोने की फोकली और एक पदक लगा था, तथा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी (कीमत करीब 50 हजार रुपये) बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


