Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : चरित्र शंका में खून से लाल हुआ घर, पति ने ‘दौली’ से पत्नी का गला काटा, आरोपी गिरफ्तार

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चरित्र शंका के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटली में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG Crime : मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पुटली निवासी जूलियस तिर्की (45) ने 6 मार्च को थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसी रात करीब 2:30 बजे उसका बड़ा भाई जेरोम तिर्की (56) उसके घर आया और कहा कि उसने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53) की हत्या कर दी है। यह सुनकर जूलियस तिर्की अपने परिवार के साथ आरोपी के घर पहुंचा। वहां उन्होंने देखा कि अलकिसलिया तिर्की बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थीं और उनके गले पर धारदार हथियार से गहरा घाव था, जिससे खून बह रहा था।

CG Crime : आरोपी जेरोम तिर्की ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखे धारदार हथियार ‘दौली’ से पत्नी के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तपकरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CG Crime : पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जेरोम तिर्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल लोहे के हथियार दौली को भी जब्त कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019