Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : कानपुर में BJP-RSS की अहम समन्वय बैठक, सीएम योगी की मौजूदगी में कई मुद्दों पर हुआ मंथन

Asian News
UP News
X

UP News

UP News : कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल और प्रांत प्रचारक श्रीराम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

UP News : संगठनात्मक बदलाव और राजनीतिक हालात पर चर्चा

बैठक के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक ढांचे पर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, हाल के लोकसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी को हुए नुकसान, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते मतभेद तथा अनुशासनहीनता जैसे मुद्दों पर चिंता जताई गई।

नेतृत्व ने माना कि इन कारणों से पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है, इसलिए कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर कर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।

UP News : यूजीसी के नए नियमों पर भी हुई चर्चा

बैठक में यूजीसी द्वारा जनवरी 2026 में जारी ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समता संवर्धन विनियम 2026’ से जुड़े विवाद पर भी चर्चा की गई। इन नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव को रोकना है, लेकिन सामान्य वर्ग के कुछ संगठनों ने इनके दुरुपयोग की आशंका जताई है।

बैठक में इस मुद्दे से जुड़े असंतोष को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।

UP News : सनातन एकता और धार्मिक मुद्दों पर मंथन

सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज के माघ मेला 2026 के दौरान सामने आए शंकराचार्य विवाद और उससे जुड़ी जन प्रतिक्रिया पर भी विचार किया गया। बैठक में यह आकलन किया गया कि ऐसे मुद्दों का सनातन एकता अभियान पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।

आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भारतीय मजदूर संघ, सेवा भारती, आरोग्य भारती और लघु उद्योग भारती जैसे संगठनों के प्रतिनिधियों से भी फीडबैक लिया गया।

UP News : प्रदेश अध्यक्ष से नेताओं की मुलाकात

बैठक से पहले कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। वहीं बैठक के बाद कुछ असंतुष्ट पार्षदों ने भी उनसे भेंट कर अपनी समस्याएं रखीं। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष ने विवादों के समाधान में देरी पर आश्चर्य जताया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी इस मामले में पहल कर सकते हैं।

UP News : 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर फोकस

बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी के पुत्र शुभम और पुत्रवधू सोनम को उनके निवास पर जाकर आशीर्वाद दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019