Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; पुलिस ने जारी किया नोटिस

Asian News
Badshah Tateeree Song Controversy
X

Badshah Tateeree Song Controversy

Badshah Tateeree Song Controversy: मुंबई। हरियाणा में मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह अपने नए गाने “टटीरी” को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने में कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों और दृश्यों के इस्तेमाल को लेकर मामला तूल पकड़ चुका है। इस मामले में पंचकूला पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की तैयारी भी कर रही है, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें।

Badshah Tateeree Song Controversy: पंचकूला में दर्ज हुआ मामला

यह मामला पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बादशाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस का आरोप है कि गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग लड़कियों को पढ़ाई से दूर भागते हुए और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है। साथ ही वीडियो में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों और दृश्यों को महिलाओं और लड़कियों के लिए अशोभनीय बताया गया है।

Badshah Tateeree Song Controversy: सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल की भी जांच

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वीडियो में हरियाणा रोडवेज की जींद डिपो की बस दिखाई गई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गाने की शूटिंग के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं।

इसके अलावा वीडियो में एक सरकारी स्कूल भी दिखाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वहां शूटिंग के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि बिना अनुमति सरकारी संसाधनों का उपयोग पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।

Badshah Tateeree Song Controversy: बादशाह को पुलिस का नोटिस

पंचकूला पुलिस ने रैपर बादशाह को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी की संभावना को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमें भी गठित की गई हैं और कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।

Badshah Tateeree Song Controversy: सोशल मीडिया से हटाया जा रहा गाना

विवाद बढ़ने के बाद हरियाणा पुलिस ने गाने के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश दिए हैं। बादशाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से यह गाना हटा दिया गया है और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स से भी इसे हटाने की प्रक्रिया जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019