CG News : बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों को एंटी-नक्सल अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। गंगालूर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के दो छिपे हुए डंप का पता लगाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।
CG News : यह संयुक्त कार्रवाई सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन द्वारा पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा इलाके में की गई। तलाशी के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
CG News : बरामद सामग्री में .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर जैसे घातक उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा बलों के मुताबिक, इनका इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। समय रहते इन डंप को नष्ट कर दिए जाने से नक्सलियों की योजनाओं को बड़ा झटका लगा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


