Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, जिंदा हालत में गड्ढे में दफनाया , युवती समेत 5 गिरफ्तार

Raipur City Crime
X

Raipur City Crime : रायपुर। जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला, जिसमें युवक की बेरहमी से हत्या कर उसे जिंदा हालत में ही मुरूम गड्ढे में दफना दिया गया था। मृतक की पहचान नितेश बत्रा 29 वर्ष निवासी माना, रायपुर के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी पहले से थाना माना में दर्ज थी।

Raipur City Crime : 21 मार्च 2026 को भरेंगाभाठा इलाके में सड़क किनारे एक गड्ढे से शव का हाथ और पैर बाहर दिखाई देने पर मामला सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी 21 वर्ष का एक युवती सावित्री साहू 21 वर्ष के साथ प्रेम संबंध था। मृतक नितेश बत्रा अक्सर सावित्री के घर के आसपास आता था, नितेश बत्रा सावित्री को परेशान कर रहा था, जिस पर 16 मार्च 2026 की रात दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

Raipur City Crime : श्याम सुंदर सोनी ने बबूल की लकड़ी से नितेश पर हमला किया। इसके बाद सावित्री के उकसाने पर श्याम सुंदर और उसके साथी सुमित कोसले व अन्य ने नितेश की बुरी तरह पिटाई की। वे उसे ऑटो में डालकर ले गए, स्कूटी पुलिया के नीचे फेंक दी और फिर मुरूम खदान में ले जाकर अधमरे हालत में दफना दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है, जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Raipur City Crime : पुलिस ने इस मामले में एक महिला और दो नाबालिग सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों के कब्जे से ऑटो वाहन, लकड़ी और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और अभनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश हुआ। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी माईकल सैनी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019