Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : यूनिफॉर्म में रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर आरक्षक लाइन अटैच

CG News
X

CG News : बिलासपुर। जिले में पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाना एक आरक्षक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विभाग ने सख्त एक्शन लेते हुए संबंधित आरक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी।

CG News : मस्तूरी थाने में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त पर यूनिफॉर्म के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत जांच कर कार्रवाई की। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर आरक्षक को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया गया है।

CG News : आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि वर्दी की गरिमा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया के दौर में भी अनुशासन और मर्यादा का पालन अनिवार्य है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019