Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : NH-44 पर हिट एंड रन, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, महिला समेत 2 की मौत

MP Accident
X

MP Accident : सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला और युवक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

MP Accident : घटना बंडोल थाना क्षेत्र के श्रीवनी फिल्टर प्लांट के पास हुई। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर निवासी तरुणा और प्रफुल्ल बाइक से जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

MP Accident : टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे यह मामला हिट एंड रन का बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019