Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ में संपत्ति गाइडलाइन दरों में संशोधन को मंजूरी, रायपुर और कोरबा में इतने प्रतिशत की कमी, आज से लागू होंगी नई दरें

CG News: रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया कलेक्टर, पुष्पा साहू को माशिमं सचिव की जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखें लिस्ट
X

CG News: रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया कलेक्टर, पुष्पा साहू को माशिमं सचिव की जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखें लिस्ट

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में राज्य की जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर स्थावर संपत्ति की गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण को मंजूरी दे दी गई है। यह संशोधित गाइडलाइन दरें 30 जनवरी 2026 से प्रभावशील होंगी। बताया गया है कि रायपुर और कोरबा जिले की रजिस्ट्री दरों को पुनरीक्षित किया गया है। दोनों ही जगहों से रजिस्ट्री दरों की दरों में न्यूनतम 20 फीसदी की कमी की गई है।

CG News: कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000के प्रावधानों के तहत केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मूल्यांकन समिति रायपुर और कोरबा से प्राप्त स्थावर संपत्ति के गाइडलाइन दर वर्ष 2025-26 में पुनरीक्षण संबंधी प्रस्ताव अनुमोदित किये गए।

CG News: बोर्ड द्वारा अनुमोदित गाइडलाइन दरों की प्रति संबंधित कलेक्टर और जिला मूल्यांकन समिति के अध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। अब संशोधित गाइडलाइन दरें 30 जनवरी 2026 से प्रभावशील होंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019