Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ओवरब्रिज बना पार्टी स्पॉट, शराब के नशे में केक काटते युवती समेत चार गिरफ्तार, कार जब्त

CG News
X

CG News : बिलासपुर। शहर के संबलपुर ओवरब्रिज पर देर रात जन्मदिन की पार्टी करना चार युवाओं को महंगा पड़ गया। शराब के नशे में सड़क पर केक काटते हुए एक युवती समेत चार लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

CG News : जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 12 बजे सकरी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक-युवती ओवरब्रिज पर कार खड़ी कर केक काट रहे हैं और सड़क पर अवरोध पैदा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर चारों को हिरासत में ले लिया।

CG News : पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे और जन्मदिन मनाने के लिए ओवरब्रिज को ही पार्टी स्पॉट बना लिया था। मौके पर खड़ी कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG News : सड़क पर इस तरह जश्न मनाकर यातायात में बाधा डालने वालों के खिलाफ अब सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019